· Blog · 2 min read
उत्तर प्रदेश भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति जानने की प्रक्रिया
UP Bhulekh

उत्तर प्रदेश में भूमि से जुड़े लगभग सभी कार्यों को ऑनलाइन किया गया है, इससे प्रदेशवासियों को काफी फायदा हुआ है| पहले, लोग राज्य के नागरिक जमीन से जुड़े कार्यों के लिए ग्राम लेखपाल के दफ्तरों में जाते थे, लेकिन अब भूलेख पोर्टल के शुरू होने के बाद से नागरिक जमीन से जुड़े ज्यादातर काम ऑनलाइन ही कर लेते हैं।
यूपी भूलेख पोर्टल पर कई सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन हम इस पोस्ट पर सबसे महत्वपूर्ण सुविद्याओं में से एक, “Up Bhukhand Gaate Ki Vaadgrast Sthiti” के बारे में बताएंगे| आपका भूखंड वादग्रस्त है या नहीं जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें|
भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति कैसे जानें?
नागरिकों की जमीन पर कई कारणों से वाद की स्थिति उत्पन्न होती है| अगर कोई नागरिक अपनी जमीन पर चल रही वाद की स्थिति को देखना चाहता है, तो उसे निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करना होगा:
- सबसे पहले यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhulekh.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर “भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर अपने जिले, तहसील, और गांव का चुनाव करें।
- इसके बाद उस गाटा संख्या / भूखंड संख्या को भरें, जिस जमीन के वाद की स्थिति आप देखना चाहते हैं।
- अब “गाटा प्रस्थिति” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको “राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली” के पोर्टल पर रेडिरेक्ट कर दिया जाएगा।
- अंततः अगर आपका गाटा वादग्रस्त है, तो नीचे आप अपने गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति देख पाएंगे।
RCCMS UP पोर्टल के जरिए भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति कैसे जानें?
यदि आपके पास कंप्यूटरीकृत वाद संख्या है, तो आप गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति को सीधे RCCMS पोर्टल यूपी पर देख सकते हैं| इसके लिए, निम्न चरणों का पालन करना होगा:-
- सबसे पहले RCCMS “राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल” पर जाएं।
- होमपेज पर “वाद खोज विधि” के अनुभाग में “कंप्यूटरीकृत वाद सं०” के विकल्प पर क्लिक करें|
- अब नए पेज पर अपनी वाद संख्या को दर्ज करें और “प्रदर्शित करें” के विकल्प पर क्लिक करें|
- यदि आपके पास वाद संख्या मौजूद नहीं है, तो आप “भूखण्ड / गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति जाने” के विकल्प पर क्लिक करें, और जनपद, तहसील, गांव का नाम और गाटा संख्या दर्ज करके अपने गाटा की स्थिति जान सकते हैं।
- अंततः आपके सामने भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति आ जाएगी।